फोरलेन प्रभावितों को मिले चार गुणा मुआवजा : संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष

फोरलेन प्रभावितों को मिले चार गुणा मुआवजा : संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष

 शिमला: सरकार द्वारा फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दिया जाए। यह बात आज शिमला में फोरलेन प्रभावित संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) खुशाल ठाकुर एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। इस मौके पर महासचिव बृजेश महंत, धीरज, धर्मेंद्र ठाकुर और डॉ. अशोक भी मौजूद रहे।

ठाकुर कहा कि देश के छह भाजपा शासित राज्यों की सरकारें प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दे रही है लेकिन हिमाचल में प्रभावितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। फोरलेन से हजारों किसान परिवार प्रभावित हैं। ठाकुर ने कहा कि राज्य में 70 नेशनल हाईवे बनाए जाने हैं और फोरलेन का निर्माण भी किया जाना है लेकिन सरकार प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा तक नहीं दे रही। भाजपा ने सत्ता पर आने से पहले वादा किया था कि प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में नए क्षेत्रों को मिलाने से पहले प्रभावितों को विश्वास में नहीं लिया गया है। इससे प्रभावितों को अब पांच मीटर और जगह छोड़नी पड़ेगी और ऐसी स्थिति में प्रभावितों को अपनी जमीन छोड़नी पड़ेगी। पहले ही जमीन कम बची है और ऐसे में 10 मीटर छोड़ने के बाद लोगों के पास घर बनाने को जमीन ही नहीं बच पाएगी। ठाकुर ने कहा कि सरकार को इन क्षेत्रों का सर्वे करने के बाद कोई नियम बनाना चाहिए था। फोर लेन में जाने वाली जमीन के सर्किल रेट लगाए गए हैं जबकि लोगों को मार्केट रेट के आधार पर मुआवजा तय किया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि हालांकि फोरलेन प्रभावित के 13 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर जयराम सरकार ने गंभीरता जरूर दिखाई है। मंत्रियों की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनाई है जो चार गुणा मुआवजे, पुर्नस्थापन और पुर्नवासन के मुददे को हल करेगी। हमें सरकार पर पूर्ण भरोसा है कि वो समस्या का जल्द हल निकालेगी लेकिन अगर समस्या का हल नहीं निकला तो एक महीने बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *