चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

उदयपुर (लाहौल-स्पीति) : बोलेरो जीप पर पत्थर गिरने से महिला की मौत

उदयपुर (लाहौल-स्पीति) : जनजातीय क्षेत्र लाहौल के उदयपुर के रोहलीनाला में चलती बोलेरो पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य लोग बच गए हैं। उदयपुर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मनाली-किलाड़ सड़क पर एक जीप जा रही थी। इस दौरान जब गाड़ी रोहलीनाला के पास पहुंची तो पहाड़ी से अचानक एक पत्थर जीप का शीशे तोड़कर उसमें सवार महिला पर जा गिरा। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक महिला की पहचान सुमित्रा देवी (35) निवासी अजोग, पांगी के रूप में हुई है। चालक सहित अन्य तीन लोग सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मामले की जांच कर रहे एसएचओ उदयपुर मोती राम ने कहा कि तीनों लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पांगी को जोड़ने वाला किलाड़ रोड खराब व तंग है। पहाड़ी से गुजरने वाले इस मार्ग पर पत्थर गिरते रहते हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *