सुक्खू ने की प्रदेश कामगार संगठन के जिला संयोजकों की नियुक्तियां

शिमला: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न जिलों में प्रदेश कामगार संगठन के जिला संयोजकों की नियुक्तियां कर दी हैं। इसमें जिला कांगड़ा से अशोक हिमाचली, नूरपुर से दिलावर सिंह, पालमपुर से अजय कंवर को संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, मंडी से बंसी लाल, ऊना से विशाल राणा, बिलासपुर से राजेश कुमार ठाकुर, सोलन से मनोहर लाल, शिमला ग्रामीण से कुलवंत मेहता और शिमला शहरी से महेश ठाकुर को संयोजक बनाया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।

इसके अलावा, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केसी शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंगाणा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि केसी शर्मा एक कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं औऱ काफी लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुडे़ हुए हैं इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *