मुख्यमंत्री का केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से एम्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए आग्रह

  • प्रदेश सरकार बिलासपुर में एम्स के निर्माण के प्रति उत्सुक : जय राम ठाकुर
  • प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति बारे करवाया अवगत

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार सांय नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति बारे अवगत करवाया तथा कहा कि वे इन परियोजनाओं के प्रगति व कार्यान्वयन में स्वयं गहरी रूचि ले रहे हैं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश में चल रही योजनाओं की समीक्षा करने का भी आग्रह किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बिलासपुर में एम्स के निर्माण के प्रति उत्सुक है और आग्रह किया कि मंत्रालय की ओर से लम्बित औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूरा करने का आग्रह किया ताकि जल्द कार्य आरम्भ किया जा सके। उन्होंने प्रदेश में क्रियाशील मेडिकल कॉलेजों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की प्रगति के बारे में भी केन्द्रीय मंत्री को बताया तथा कहा कि इस योजना से पहाड़ी राज्य के 22 लाख लोग लाभान्वित होंगे। योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 175 अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है और प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 50 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना का भी कार्यान्वित कर रही है, जिसके अन्तर्गत 1.05 लाख परिवारों को लाया गया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *