गांधी जयंती पर वीरभद्र सिंह ने विद्या स्टोक्स को “लाइफ टाइम अवार्ड” से किया सम्मानित

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आज सम्मानित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती पर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व में मंत्री रही वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स को निस्वार्थ पार्टी में रहकर लोगों की सेवा करने के लिए लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिमला के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया।

गांधी जयंती पर विद्या स्टोक्स को लाइफ टाइम अवार्ड, वीरभद्र सिंह ने प्रदान किया सम्मान

गांधी जयंती पर विद्या स्टोक्स को लाइफ टाइम अवार्ड, वीरभद्र सिंह ने प्रदान किया सम्मान

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विद्या स्टोक्स को टोपी, शॉल, मोमेंटों व तलवार देकर सम्मानित किया।

बता दें कि विद्या स्टोक्स कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री हैं और कांग्रेस के टिकट पर 8 बार जीत दर्ज कर विधायक रह चुकी हैं और कई बार मंत्री पद हासिल कर लोगों की बिना कोई मानदेय लिए सेवा की। कांग्रेस ने आज उन्हें उनके इन कार्यों के लिए सम्मानित किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने विद्या स्टोक्स को अवार्ड के लिए शुभकामनाएं दी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *