सर्जिकल स्ट्राईक दिवस ‘पराक्रम पर्व’

  • भारतीय सेना की वीरता व कार्यकुशलता का प्रतीक सर्जिकल स्ट्राईकः मुख्यमंत्री

शिमला: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में दो वर्ष पूर्व आतंकियों के ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राईक विश्व में भारतीय सेना बल की वीरता व कार्यकुशलता को प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज यहां रिज़ मैदान पर राज्य स्तरीय सर्जिकल स्ट्राईक दिवस समारोह ‘पराक्रम पर्व’ की अध्यक्षता करते हुए सम्बोधित कर रहे थे।

सर्जिकल स्ट्राईक दिवस ‘पराक्रम पर्व’

सर्जिकल स्ट्राईक दिवस ‘पराक्रम पर्व’

सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में उड़ी में भारतीय सेना  कैंप  हुए आतंकियों के कारण हमले के बारे में बोलते हुए भारतीय सेना के जवान मेजर मनबीर ने डिजिटल स्क्रीन पर डिस्प्ले कि हेल्प से बताया कि किस प्रकार आतंकियों  सोए हुए भारतीय जवानों पर हमला किया।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सेना के जनरल राजीव सुरोही को सम्मानित किया और भारतीय सेना के शौर्य के बारे में कार्यक्रम में मौजूद  लोगों बिताया। मेजर मनवीर ने स्ट्राइक की बारीकियों के बारे में बताते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में जवानों कि सिलेक्शन बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे अभियान बहुत ही कठिन होते हैं इनमें जवानों का किसी भी हालत में वापिस अपने देश पहुंचना बहुत ही आवश्यक होता है अगर किसी जवान की मिशन के दौरान मौत हो जाती है या कोई जवान घायल हो जाता है तो भी उसको साथी सैनिकों को वापिस अपने देश लाना होता है।

कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति के लोकगीत और नाटक भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में पोटमोर स्कूल की छात्राओं ने प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के बारे में नाटक भी दिखाया। कार्यक्रम के दौरान सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो शिमला द्वारा एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई तथा भारतीय सेना के समर्थन में एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जिसमें मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने भी अपने हस्ताक्षर किये  आर्मी ट्रेनिंग कमांड शिमला के सैनिको द्वारा इस अवसर पर सेना के हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया। रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीर सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने युद्ध में अपनों कि कुर्बानियां दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 साल पहले अपने वीर जवानों की शोर्य गाथा को फिर से गर्व के साथ मानना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राईक की कार्यवाही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए दृढ़ निर्णय के कारण ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में दृढ़ राजनैतिक नेतृत्व के कारण पिछले कुछ वर्षों में विश्व में एक मजबूत आर्थिक व सेना शक्ति के रूप में उभरा है। जय राम ठाकुर ने सेना बलों द्वारा शांति के समय विशेषकर आपदाओं के दौरान बचाव आप्रेशनों में निभाई गई भूमिका की भी सराहना की।

भारतीय सेना की वीरता व कार्यकुशलता का प्रतीक सर्जिकल स्ट्राईकः मुख्यमंत्री

भारतीय सेना की वीरता व कार्यकुशलता का प्रतीक सर्जिकल स्ट्राईकः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुछ जिलों में भारी बर्फवारी में सुरक्षा बलों के त्वरित व कुशल कार्य संचालन के कारण 3000 से अधिक बहुमूल्य जानें बचाई गईं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा लाहौल-स्पिति तथा कुल्लू में भारी बर्फवारी में फंसे लगभग 250 पर्यटकों को हैलीकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित निकाला गया।  जय राम ठाकुर ने कहा कि देश की प्रगति व विकास केवल तभी संभव है, जब राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हो।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों व युद्ध विधवाओं के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं की मासिक पेंशन को 500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शौर्य पुरस्कार विजेताओं व युद्ध विधवाओं को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने सेना द्वारा लगाई गई हथियारों की प्रदर्शनी का भी दौरा किया, जिसमें राइफल, मशीनगन व मोटार्ज प्रदर्शित किए गए थे। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरिच ब्यूरों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भारतीय सेना के वीर जवानों की वीरता के इतिहास व सर्जिकल स्ट्राइक पर रोशनी डाली। लोक सभा के सदस्य वीरेन्द्र कश्यप ने कहा कि वर्तमान कुशल राजनीतिक नेतृत्व की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते भारतीय सैनिकों ने वीरता से पड़ौसी देश के नापाक इरादों का मुंहतोड़ जबाव दिया।

कर्नल कर्मवीर सिंह पंवर तथा मेजर महावीर ने पाक अधिकृत कश्मीर में सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रस्तुति दी। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने जीर्णांद्धार किए जा रहे टाउन हाल शिमला का दौरा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *