मुख्य सचिव विनीत चौधरी सेवा-निवृत

  • सचिवालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव विनीत चौधरी आज सेवा-निवृत हो गए। वह 1982 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने लगभग 36 वर्ष तक भारत सरकार व राज्य में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी।  राज्य सचिवालय सभागार में आज उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राज्य सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विनीत चौधरी ने कहा कि हम सबको आम जनमानस के हितों के कार्यों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इमानदारी व समर्पण की भावना से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा किसी भी कार्य को अंजाम देने के लिए सकारात्मक सोच के साथ टीम की भावना होना जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का विभिन्न पदों पर सेवाएं देते हुए उन्हें भरपूर सहयोग व सम्मान के लिए आभार जताया। अतिरिक्त मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने कहा कि सकारात्मक सोच के व्यक्तित्व विनीत चौधरी कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं और उनके सहयोगी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का जन मंच राज्य के आम लोगों से सीधे संवाद का एक बहुत बड़ा मंच बन चुका है और इसकी रूपरेखा तैयार करने में चौधरी की बड़ी भूमिका रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *