शिमला में होगा 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन, सांसद भी करेंगे शिरकत : कुनाल सत्यार्थी

शिमला में होगा 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन, सांसद भी करेंगे शिरकत : कुनाल सत्यार्थी

शिमला: ‘कृषि के माध्यम से हिमालयी लोगों की भावी पीढ़ी के कल्याण’ विषय पर आगामी 5 अक्तूबर को शिमला में हिमालयी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और सांसदों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

हिमकोस्ट के प्रबन्ध निदेशक कुनाल सत्यार्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार इस सम्मेलन का आयोजन हि.प्र. विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के माध्यम से कर रही है। इसका आयोजन 12 हिमालयन राज्यों के एक सिविल सोसायटी संगठन समेकित पर्वतीय पहल तथा शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन की सहभागिता से किया जाएगा। दो चरणों में आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन में 3 और 4 अक्तूबर, 2018 को शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन में विशेषज्ञों तथा संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों का सेमीनार होगा, जबकि 5 अक्तूबर को शिमला के होटल पीटरहॉफ में 12 हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों व सांसदों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में मुख्य विषय ‘कृषि के माध्यम से हिमालयी लोगों की भावी पीढ़ी के कल्याण’ के अलावा हिमालयी क्षेत्र में जल विद्युत और सत्त पर्यटन को भी शामिल किया गया है। इन विषयों पर विभिन्न राज्यों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

शिमला में इस प्रकार का यह दूसरा बड़ा सम्मेलन होगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने लगभग 9 वर्ष पहले 29-30 अक्तूबर, 2009 में ‘भारतीय हिमालयः ग्लेशियर्ज, जलवायु परिवर्ततन व आजीविका’ विषय पर शिमला में हिमालयी मुख्य मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया था। सम्मेलन के दौरान जो विचार उभर कर आए, उन्हें राज्यों द्वारा अपनी योजनाओं में सम्मिलित किया गया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *