शिमला: विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर लोग चखेंगे सेब से बने व्यंजनों का लजीज स्वाद

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में 29 को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस समारोह

शिमला: ‘सर्जिकल स्ट्राइक दिवस’ के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन आगामी 29 सितम्बर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में बाद दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि समारोह की महता के दृष्टिगत इसे बड़े पैमाने पर आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रेस सूचना ब्यूरो राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय स्तर पर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेगा। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के साथ निजी चैनल समाचारों, परिचर्चाओं तथा सैन्य बलों के साथ संवाद के माध्यम से कार्यक्रम के महत्व पर प्रसारण करेंगे। निजी एफएम चैनलों के रेडियो जौकी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सर्जिकल स्ट्राईक के महत्व को रेडियो कार्यक्रमों से आम लोगों तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा सैन्य बलों के सहयोग से मल्टीमीडिया प्रदर्शनी लगाई जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन भी किया जाएगा जो लोगों को सैनिकों के अदम्य साहस और देश की रक्षा के लिए उनके समर्पण और निष्ठा का संदेश देगी। सैन्य बलों के योगदान और देश की रक्षा में अदम्य साहस के प्रदर्शन पर वृतचित्र भी दिखाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित वृतचित्र भी दिखाए जाएंगे। इसके अलावा देशभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

सर्जिकल स्ट्राईक दिवस समारोह में सैन्य बलों, एन.सी.सी. व स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में आम लोग भाग लेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *