सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 14 हजार महिला प्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

शिमला: प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न स्तरों पर लगभग 14000 महिला प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से प्रदेश महिला आयोग द्वारा 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी आज प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यमक्रम के उद्घाटन अवसर पर दी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला जन-प्रतिनिधियो को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को पंचायत स्तर पर लागू करने बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि महिला आयोग के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन भी विभिन्न जगहों पर किया जाता है। भारत की न्याय व्यवस्था में महिलाओं को दिए गए अधिकारों की जानकारी और जागृति के लिए यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इन शिविरों का आयोजन खण्ड व पंचायत स्तर पर किया जाएगा। सदस्य सचिव संदीप नेगी ने महिला आयोग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि महिला आयोग ने महिलाओं को शिशु देखभाल अवकाश की संतुति प्रदेश सरकार से की है। आयोग द्वारा जागरूकता शिविरों का, आयोजन महिलाओं को महिला अपराध तथा उत्पीड़न के प्रति जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *