शिमला: कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने की लांच “शक्ति एप”

शिमला: शिमला प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में रविवार को कांग्रेस ने शक्ति एप को लांच किया। एआईसीसी सचिव व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने इस एप को लांच किया। पाटिल ने कहा कि एप से अधिक से अधिक सदस्य बनाने वालों को हाईकमान द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं बेस्ट परफोरमेंस देने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का भी मौका मिलेगा।

जो ब्लॉक स्तर पर सौ सदस्य एप से जोड़ेगा, उसे बीसीसी सदस्य बनाया जाएगा। जिले से पांच सौ सदस्य बनाने पर डीसीसी में लिया जाएगा। एक हजार सदस्य बनाने वाले को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में लिया जाएगा। इस एप से जुड़ने के बाद कांग्रेस के सभी सदस्य सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ जाएंगे। इस एप के लांच होने के बाद से कांग्रेस के सदस्यों से अध्यक्ष का सीधा संवाद हो सकेगा। सदस्य अपनी बात सीधे रख सकेंगे। प्रभारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस  31 अक्तूबर तक शक्ति एप से ढाई लाख लोगों को जोड़ेगी। कार्यक्रम के दौरान हरभजन सिंह भज्जी, रामलाल ठाकुर, हर्ष महाजन, विक्रमादित्य सिंह शक्ति एप से जुडे़।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *