राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप : प्रदेश के 450 खिलाड़ी प्रतियोगिता में लें रहें हिस्सा

शिमला: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में शुक्रवार से शुरू हो गयी है। चैंपियनशिप 23 सितंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 8 जिलों के करीब 450 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें से 250 के करीब महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

शिगोकान गोजुरियो कराटे हिमाचल प्रदेश की ओर से करवाई जा रही प्रतियोगिता के शुभारंभ पर संगठन के सेक्रेटरी जनरल पीएस पंवार, सनसाई दिनेश ठाकुर, अजय ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, सुंदर लाल, सुभाष चंद और शैलेंद्र चौहान मौजूद रहे। पंवार ने बताया कि तीन दिन तक चलने चैंपियनशिप में कुमिते और काता के मुकाबले होंगे। इसमें अंडर-8 से लेकर सीनियर वर्ग तक के 450 खिलाड़ी प्रदेश के आठ जिलों से हिस्सा लेने आए हैं। 250 के करीब महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 23 सितंबर को होगा।

पहले दिन ब्वॉयज एंड गर्ल्स वर्ग में मुकाबले हुए। गर्ल्स अंडर-8 आयु वर्ग में शिमला की अदिति चौहान प्रथम, भूमिका द्वितीय, कृतिका और सांची सिंह तृतीय स्थान पर रही। गर्ल्स 8 व 9 वर्ष के वर्ग में शिमला की शशि ने पहला, स्वातिका ने दूसरा, कात्यनी ने तीसरा और आरना ने चौथा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स 12-13 आयु वर्ग में वैशाली पहले, अन्नया ने दूसरा, सोनल ने तीसरा और रबिया चौथे स्थान पर रही। ब्वॉयज के 14-15 आयु वर्ग में उमेश ने पहला, वंश ने दूसरा, चिराग ने तीसरा और कार्तिक ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 18 आयु वर्ग में अखर अली ने प्रथम, सौम्या ने दूसरा, अमन ने तीसरा और राज ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 12 से 13 आयु वर्ग में दिव्यांश ने पहला, राजन ने दूसरा और पृथ्वी ने तीसरा और सूजल आजाद ने चौथा स्थान हासिल किया।

अंडर 8-9 आयु वर्ग में सूर्यांश पहले, हार्दिक दूसरे, गिरित तीसरे और नैतिक चौथे स्थान पर रहा। गर्ल्स 18 वर्ष से ऊपर के मुकाबले में सोलन की प्रियंका  ने पहला, सोलन की निशा ने दूसरा और मंडी की विजय लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स 16 और 17 के आयु वर्ग में नियति ने प्रथम, मुस्कान ने दूसरा, दिव्या बाली ने तीसरा और शुभप्रीति ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *