रोहड़ू : ट्रैक्स में सवार सभी 13 लोगों की मौत जिसमें 8 पुरूष 4 महिलाएं व एक बच्ची शामिल, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शिमला: आज सुबह 9:20 पर हाटकोटी से त्यूणी जाते हुए टैक्सी ट्रैक्स एचपी 02ए 0695 मुंगरा के सनैल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रैक्स में सवार सभी 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसमें आठ पुरूष चार महिलाएं व एक बच्ची शामिल है। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें सवार 13 लोगों में से 10 की मौके पर ही मौत हो गयी तो वहीं 3 ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला जिला के रोहड़ू उपमण्डल के सनेल (कुड्डू) में सड़क दुर्घटना में 13 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस दुःखद घड़ी से उभरने तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

वहीं शिक्षा, विधि एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला जिला के हाटकोटी-त्यूणी सड़क पर मंगुरा के निकट सनैल में हुए ट्रैक्स हादसे में मृतकों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ितों के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि आज प्रातः 9:20 बजे हाटकोटी से त्यूणी जाते हुए टैक्सी ट्रैक्स एचपी 02ए 0695 मुंगरा के सनैल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रैक्स में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें आठ पुरूष चार महिलाएं व एक बच्ची शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की राशि तुरंत सहायता के रूप में दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में वाहन चालक अनिल कुमार 28 वर्ष, सपुत्र श्याम निवासी कुड्डु तहसील जुब्बल, मनोज कुमार 35 वर्ष सपुत्र धर्मदास गांव चोरी डाकघर झालटा तहसील जुब्बल, मातवर सिंह 48 वर्ष पुत्र भजन दास गांव नड़ला डाकघर जांगला तहसील चिढ़गांव, बसंती देवी 42 वर्ष पत्नी मातवर सिंह गांव नड़ला डाकघर जांगला तहसील चिढ़गांव, मनीश 24 वर्ष सपुत्र मातवर सिंह गांव नड़ला डाकघर जांगला तहसील चिढ़गांव, अतर सिंह 44 वर्ष सपुत्र भजन दास गांव नड़ला डाकघर जांगला तहसील चिढ़गांव, मुन्नी देवी 38 वर्ष पत्नी अतर सिंह गांव नड़ला डाकघर जांगला तहसील चिढ़गांव, बिट्टु राम 42 वर्ष सपुत्र नत्थु राम गांव नड़ला डाकघर जांगला तहसील चिढ़गांव, प्रेम सिंह 38 वर्ष सपुत्र फिसन दास गांव धारा तहसील रोहड़ू, पूनम 28 वर्ष पत्नी प्रेम सिंह गांव धारा तहसील रोहड़ू, बन्दी देवी 48 वर्ष पत्नी गोपाल सिंह गांव धारा तहसील रोहड़ू, नेहर सिंह 32 वर्ष सपुत्र केशु राम गांव धारा तहसील रोहड़ू, रिद्धिमा 6 वर्ष सपुत्री प्रेम सिंह गांव धारा तहसील रोहड़ू शामिल हैं।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *