मण्डी की 10 तहसीलों में बंदरों को किया गया वर्मिन घोषित, जानकारी दे रहे हैं डीएफओ मंडी (देखें वीडियो)

बंदरों को पकड़ने के लिए तैनात किए पेशेवर दल, शिमला शहर में 1700 से अधिक बंदर

  • शहर में करीब 83 कूड़ादान, जिनमें से लगभग 45 कूड़ादानों पर बन्दर हर समय मौजूद

शिमला: प्रदेश में बन्दरों की समस्या से निजात पाने के लिए राज्य वन विभाग के वन्य प्राणी प्रभाग द्वारा शिमला शहर में एक अध्ययन किया गया है जिसमें बन्दरों के वासस्थलों, खाद्य-स्थलों तथा बन्दरों की दिनचर्या को जीपीएस तथा फोटो द्वारा बन्दरों के मूलधार आंकड़ों का संकलन किया गया। यह प्रदेश का इस प्रकार का पहला वैज्ञानिक पद्धति द्वारा किया गया प्रयास है। राज्य वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के लिए विभाग की चार टीमों का गठन किया गया जिसमें वन रक्षक तथा ईको-टास्क फोर्स के कर्मचारी सम्मिलित थे। शिमला शहर के 31 वार्डों मं आंकलन करने में ढाई माह का समय लगा।

अध्ययन में पाया गया कि शिमला में 1700 से अधिक संख्या में लगभग 49 बंदरों के समूह वास करते हैं। इनमें सबसे बड़े समूह में लगभग 73 बन्दर तथा सबसे छोटे समूह में 15 बन्दर हैं। क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा समूह खलीनी से कन्या नेहरु अस्पताल तक विचरण करता है। क्षेत्रफल के आधार पर सबसे छोटा क्षेत्र ढांडा के वानर समूह का पाया गया जो कि वहीं पर स्थित कूड़े के स्थान पर वास करता है। यह भी पाया गया कि बन्दरों के समूह अपने निर्धारित राह पर ही दिनभर विचरण करके रात को अपने वासस्थल पर विश्राम करते हैं।

शहर में लगभग 83 कूड़ादान मौजूद हैं जिनमें से लगभग 45 कूड़ादानों पर बन्दर हर समय मौजूद रहते हैं। इसके अलावा शहर में लगभग 30 खूले स्थानों पर कूड़ा फैंका जाता है। इन सभी कूड़ा फैंकने के स्थानों पर न केवल बन्दर अपितु लंगूर, कुत्ते तथा अन्य आवारा जानवर भी मौजूद रहते हैं।

अध्ययन के अनुसार बन्दरों समूह के अल्फा बन्दर सबसे पहले भोजन ग्रहण करते हैं। अन्य बन्दरों, खासतौर से छोटे बन्दरों को भोजन ग्रहण करने का मौका बाद में मिलता है। छोटे बन्दरों इत्यादि को भरपेट भोजन उपलब्ध नही होता है तथा इसी श्रेणी के बन्दर औरतों तथा बच्चों पर आक्रमण करते हैं। साथ ही कूड़ें द्वारा बन्दरों के दैनिक जरुरत का अधिकांश भाग थोड़े से ही फैंके गए भोजन से पूरा हो जाता है जिसके कारण बाकी के दिन में यह बन्दर उत्पात मचाते रहते हैं। यदि कभी प्रचुर मात्रा में बन्दरों को भोजन उपलब्ध न हो तो बन्दर समीप के हरित क्षेत्र में पलायन करके वन्स्पति आधारित भोजन की तलाश में रहते हैं। यह भी पाया गया कि शिमला शहर में वानरों के समूह संयोजित ढंग से लगभग वन्स्पति की 25 प्रजातियों पर निर्भर करते हैं जिसके खाने से यह अपना न केवल पेट भरते हैं अपितु अपने लिए विटामिन इत्यादि का भी संयोजन करते हैं। यदि शहर के सभी कूड़ा फैंकने के स्थलों पर कूड़ा उपलब्ध न हो तो यह बन्दर कुछ ही समय में भोजन की तलाश में हरित क्षेत्रों में स्थाई रुप से पलायन करते हैं।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार बन्दरों को उनके समूह के आधार पर उनके वासस्थल तथा खाद्य स्थलों पर ही नसबन्दी हेतु पकड़ने के लिए पेशेवर टीमों को कार्य पर लगाया गया है। यह पहली बार है कि वानरों को पकड़ने के लिए जहां-जहां संम्भव है, जाल उपयोग में लाया जा रहा है क्योंकि यह पिंजरे द्वारा बन्दरों को पकड़ना मुश्किल  है। वन रक्षकों की देश-रेख में बन्दर पकड़ने की टीमें कार्य कर रही हैं ताकि पहले से संयोजित डेटा के आधार पर ही बन्दरों को पकड़ा जाऐ। बन्दरों को पकड़ने का कार्य प्रातः 5-6 बजे शुरु कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा बन्दरों को पकड़ने की राशि में भी संशोधन किया है ताकि बन्दर पकड़ने वाली टीमों को इस अभियान की ओर आकर्षित किया जा सके।

वन्य प्राणी विभाग द्वारा बन्दरों के व्यवहार तथा विभाग बन्दरों की समस्या से निपटने के लिए उठाये गये कदमों पर एक वृतचि़त्र भी तैयार किया जा रहा है ताकि जनता के सहयोग से इस समस्या का स्थाई समाधान ढूंढा जा सके।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *