हिमाचल में स्क्रब टाइफस के 207 मामले पॉजीटिव

आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस से एक और महिला की मौत

शिमला: प्रदेश में स्क्रब टाइफस ने अपने पैर पसराने शुरू कर दिए हैं। स्क्रब टाइफस से दो दिन में दो लोगों की जान चली गई। हिमाचल में स्क्रब टाइफस से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।  वहीं बुधवार को आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह महिला चौपाल की रहने वाली थी और इन्हें 16 सितम्बर को उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती किया गया था। महिला का चिकित्सक ने शुरू में टैस्ट किया, जिसके बाद महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिसमें स्क्रब टाइफस के लक्षण पाए गए थे, ऐसे में चिकित्सकों द्वारा महिला को बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन बावजूद इसके वह बच नहीं पाई।

आईजीएमसी में वर्तमान वर्ष में स्क्रब टाइफस से यह 7वीं मौत है। बीते मंगलवार को कोटखाई की रहने वाली 52 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *