राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह-2018: हिन्दी में काम करने वाले हुए सम्मानित

शिमला: हिन्दी भाषा को हम निरंतर व्यवहारिक रूप में प्रयोग करें, तभी इसे राजभाषा व अन्य क्षेत्रों में प्रभावी रूप से स्थापित करने में सक्षम होगें। यह विचार आज शिक्षा विधि एंव संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भाषा एवं सस्ंकृति विभाग द्वारा आयोजित राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह-2018 के अवसर पर ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में व्यक्त किए।

राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह-2018:

राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह-2018:

उन्होंने कहा कि विभिन्न विकासशील देश अपनी मातृ भाषा में ज्ञान प्राप्त कर आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान, वाणिज्य व अन्य विषयों का ज्ञान हिन्दी में प्राप्त कर आगे बढ़ा जा सकता है। हिन्दी भाषा देश की एकमात्र सम्पर्क भाषा है, जो सम्पूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोती है और कहा कि आजादी प्राप्त करने के आंदोलन में भी हिन्दी भाषा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यालयों में हिन्दी में कार्य करने वाले अधिकारियों एव कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह अन्य सहकर्मियों को भी हिन्दी में कार्य करने के प्रति प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित भाषण, निंबध लेखन, कविता पाठ एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। यह प्रतियोगिताएं अंतर विद्यालय तथा अंतर महाविद्यालय स्तर पर करवाई गई थीं। उन्होंने राजभाषा हिन्दी कार्यसाधक ज्ञान प्रतियोगिता-2018 के अधिकारी वर्ग, कर्मचारी वर्ग तथा जिला स्तर पर राजभाषा हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *