सभी संगठनात्मक जिलों में अधिवक्ताओं की जिम्मेवारियों तय

कांग्रेस का बंद राज्य में मात्र फ्लॉप शो : स्वास्थ्य मंत्री व उद्योग मंत्री

  • प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के भारत बंद को दिया विफल करार

शिमला: स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार तथा उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के भारत बंद को पूरी तरह से विफल करार दिया। उन्होंने संयुक्त प्रेस वक्तव्य के माध्यम से कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोगों ने बंद को नकार दिया और इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी भागों में शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजार खुले रहें और लोग अन्य दिनों की तरह अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीद-फरोख्त करते नज़र आए।

मंत्रियों ने कहा कि लोगों को आवाजाही की भी कोई परेशानी नहीं हुई और लोग आम दिनों की भांति अपने-अपने कार्य स्थलों तक पहुंचे और कार्य-कलापों में व्यस्त रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझ आ जाना चाहिए कि राजनीतिक रोटियां सेंकने के उद्देश्य से लोग उनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समूचे देश में अपना आधार खो चुकी है और आने वाले दिनों में जो कुछ बचा है, वह भी उनसे छिन जाएगा। इसी भय से कांग्रेस आम जन मानस को बरगलाने के लिए कोई न कोई शिगूफा छोड़ती है, लेकिन अंजाम तक पहुंचाने से पहले ही नाकामी का सामना करना पड़ता है।

विपिन सिंह परमार तथा मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी की रहनुमाई में देश ने हर क्षेत्र में उन्नति की है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के लिए बनाई गई जन-धन योजना आज विश्व की सबसे बड़ी योजना बनकर उभरी है। आयुष्मान भारत योजना देश की बहुत बड़ी आबादी के लिए बनाई गई है। इसके अलावा बहुत सी ऐसी योजनाएं हैं जिनकी पहुंच देश की अधिकांश आबादी तक है। इसी प्रकार, प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की विकास की नवीन सोच ने कुछ ही अरसे में राज्य में विकास को नई दिशा प्रदान की है। वह ज़मीन से जुडे़ मुख्यमंत्री हैं और आम लोगों तक उनकी सुगम पहुंच है जो संभवतः विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।

स्वास्थ्य मंत्री और उद्योग मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का बंद का आह्वान राज्य में मात्र फ्लॉप शो बनकर रह गया जिसे प्रदेश की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। लोग इस बात से भी भली-भांति परिचित हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही है जिससे विश्व का कोई भी देश अछूता नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति स्थाई नहीं है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *