महंगाई के विरोध में भारत बंद के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

शिमला: पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतों एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद के समर्थन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश में गया। शिमला में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे पार्टी के नेताओं ने शिमला में मॉल रोड पर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के नेतृत्व में रैली निकाली। वहीं इस रैली में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और कांग्रेस ने शिमला में लिफ्ट के सामने चक्का जाम। वहीं प्रदेश के व्यापारी ने भी कांग्रेस के भारत बंद के समर्थन में उतरे।

इतना ही नहीं कांग्रेस के प्रदर्शन को माकपा का साथ भी मिला। कांग्रेस ने लोअर बाजार से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। दुकानदारों ने हालांकि सुबह दुकानें खोली थीं, लेकिन दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद करवा दी। माकपा ने विक्ट्री टनल के पास चक्काजाम किया तो वहीं कांग्रेस ने शिमला में लिफ्ट के सामने चक्का जाम किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *