विवादित टिप्पणी मामले पर पुलिस ने की नीरज भारती से पूछताछ

शिमला: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी व भाजपा महिला मोर्चा नेत्री के खिलाफ फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर शिमला पुलिस शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज भारती को महिला थाने ले गई। जहां पूर्व कांग्रेस विधायक से पूछताछ की गई। हालांकि नीरज भारती के खिलाफ ढली थाने मामला दर्ज हुआ है। जब वह ढली थाने की तरफ जा रहे थे तो उन्हें बी.सी.एस. चौक पर रोक दिया गया। इस पर नीरज भारती ने कड़ा ऐतराज जताया है।

बी.सी.एस. चौक पर फेसबुक लाइव होते हुए उन्होंने कहा कि वह कानून के अनुसार पूछताछ के लिए ढली थाना में जा रहे थे लेकिन उन्हें बी.सी.एस. चौक पर रोक लिया गया। उन्होंने बीसीएस चौक पर तैनात महिला एएसआई के बर्ताव पर भी आपत्ति जताई।

उल्लेखनीय है कि नीरज भारती ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी समेत तमाम भाजपा नेताओं के खिलाफ फेसबुक पर विवादित टिप्पणियां की थीं।

ढली की बजाय न्यू शिमला में हुई पूछताछ का मुख्य कारण यह रहा कि नीरज भारती को पुलिस ने 10 बजे पूछताछ के लिए ढली थाने बुलाया था लेकिन वह समय पर न पहुंचते हुए 3.45 के करीब शिमला पहुंचे। इसलिए उन्हें बी.सी.एस. चौके के नजदीक स्थित महिला पुलिस थाने लाकर पूछताछ की गई।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *