विभिन्न विकास कार्यां की निगरानी में सहायक डैश बोर्डः मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह आज यहां ‘मुख्यमंत्री फैलोशिप कार्यक्रम-हिमाचल प्रदेश’ की अध्यक्षता उनहोंने कहा कि राज्य सरकार न्यूनतम सरकार तथा अधिकतम प्रशासन के सिद्धान्त पर कार्य कर रही है, जिससे लोगों समस्याओं का शीघ्र समाधान तथा उन्हें सुशासन उपलब्ध हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का ध्यान विभिन्न प्रणालियों को आसान करने पर है जिससे कि लोगों की समस्याओं का समाधान बिना किसी देरी से हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘जन मंच’ कार्यक्रम प्रदेश के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है, क्योंकि उनकी अधिकतम समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही हो रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की निगरानी करने में सहायक सिद्ध हुआ है तथा इसके माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं के लाभ प्रदेश के विभिन्न लक्षित समूहों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न नागरिक केन्द्रित सेवाओं की निगरानी के लिए तथा मुख्यमंत्री द्वारा की गई विभिन्न घोषणाओं की निगरानी के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री सुशासन कार्यक्रम शुरू करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्ण होने को सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत सेवाओं की उपलब्धता, जीवन यापन का स्तरोन्नयन करना तथा मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *