हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र : सदन से विपक्ष का वॉकआउट

अनिश्चितकाल तक विधानसभा स्थगित

शिमला: विधानसभा सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दोनों सदनों का आभार जताते हुए कहा कि मानसून सत्र में इस सत्र के दौरान  कुल 7  बैठकें आयोजित हुई और दो विधेयक पारित किए गए। सत्र के दौरान 366 सवालों के जवाब दिए गए। सदन में नियम-61 के अन्तर्गत 5 विषयों, नियम – 62 के अन्तर्गत  6 विषयों,  नियम-63 के अन्तर्गत 2 विषयों व नियम-130 के अन्तर्गत 4 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त नियम 101 के अन्तर्गत 3 गैर-सरकारी संकल्प तथा पिछले सत्र में प्रस्तुत  संकल्प पर भी चर्चा की तथा सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिये व संकल्प वापिस लिए गए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सत्र छोटा था पर काफी महत्वपूर्ण रहा। सत्र में जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्नों व अन्य सूचनाओं के माध्यम से चर्चा हुई व सुझाव दिए गये जिनके दूरगामी परिणाम होंगे। सत्र के दौरान माननीय सदस्यों ने विभिन्न चर्चाओं के माध्यम से प्रदेश हित के अनेक विषयों पर बहुमूल्य सुझाव दिए।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *