बिलासपुर : प्रदेश के जिला बिलासपुर के अंतर्गत आते चंडीगढ़-मनाली एन.एच. 205 पर गंभर पुल के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर गुरुवार शाम के समय गंभर पुल से थोड़ा पीछे एक गाड़ी (पी.बी.08बीएच-5257) अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पी.एच.सी. स्वारघाट में प्राथमिक चिकित्सा के बाद एफ.आर.यू. नालागढ़ रैफर कर दिया गया। गाड़ी में कुल 8 लोग सवार थे जबकि एक व्यक्ति सुरक्षित है। उपरोक्त सभी लोग पंजाब के कपूरथला से सम्बन्ध रखते हैं।
बताया जा रहा है कि सभी लोग आनंदपुर साहिब से मणिकर्ण की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा पेश आ गया।