हिमाचल: जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव

विधानसभा मानसून सत्र : ठियोग-हाटकोटी सड़क के काम में हुई लापरवाही, होगी जांच

शिमला: आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को विधानसभा में विधायक नरेंद्र बरागटा के सवाल के जवाब में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के किनारों पर लगाई गई रिटेनिंग वॉल को बनाने में लापरवाही हुई है। इसके चलते 14 सुरक्षा व रिटेनिंग वॉल गिरी हैं और सरकारी खजाने को ढाई करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

नरेंद्र बरागटा ने अपने सवाल में पिछली कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निहारी से खड़ा पत्थर तक कोई काम नहीं हुआ। सरकार 30 करोड़ का नुकसान बता रही है जबकि 20 दीवारें तो इसी महीने गिरी है। उन्होंने कहा कि करीब 30 करोड़ का नुकसान इसी जगह पर हुआ है।

अपने जवाब में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार कंपनी को नोटिस जारी किए थे। कंपनी का कहना है कि उसने जो काम किया है उसका इंश्योरेंस है। बीमा कंपनी से इसके पैसों की भरपाई की जाएगी। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि यह इन दोनों का आपसी मामला है। टेंडर की शर्तो के मुताबिक काम पूरा होने के 1 साल बाद यदि कोई भी नुकसान होता है तो उसकी भरपाई ठेकेदार से ही की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *