विधानसभा मॉनसून सत्र : तीसरे दिन भी रहा हंगामेदार

  • मुख्यमंत्री के आदेश: युकां लाठीचार्ज मामले में होगी मजिस्ट्रीयल जांच

शिमला: विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा। प्रश्न काल शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष नियम 67 के तहत युवा कांग्रेस पर हुए लाठी चार्ज पर चर्चा की मांग करने लगे। जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक से सदन गरमा गया। दोपहर बाद कांग्रेस के विधायक वेल ऑफ द हाउस में जाकर नारेबाजी करने लगे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में चले गए, वहां कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और चेयर का घेराव किया। इसी बीच विधान सभा अध्यक्ष ने कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष के भारी हंगामे के बाद मानसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार को सदन में युकां लाठीचार्ज मामले में विपक्ष की मांग मानते हुए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश जारी कर दिए। वहीं मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद विपक्ष के सदस्य सदन में लौट आए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *