हिमाचल: निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

सुंदरनगर : महिला वैटेनरी फार्मासिस्ट के शव मामले मेें 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर ससुराल पक्ष

सुंदरनगर : मंडी के सुंदरनगर शहर के बनायक में संदेहास्पद परिस्थितियों में पिछले शुक्रवार को मिले एक महिला वैटेनरी फार्मासिस्ट के शव मामले मेें उसके पति अमर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सभी 5 आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार इन आरोपियों सास, पति व 3 ननद को पुलिस द्वारा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-2 सुंदरनगर कुलदीप शर्मा के न्यायालय में पेश किया गया। अब सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर सब जेल मंडी भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मृतका कल्पना ठाकुर का शव उसके घर से मिला था। वहीं पुलिस द्वारा मौके पर की गई प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला ने फंदा लगा आत्महत्या की थी और शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। लेकिन मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या ससुराल वालों द्वारा की गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *