अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा नौणी विवि का छात्र

lokesh-bhanot

lokesh-bhanot

नौणी : डॉ. वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का छात्र लोकेश भनोत 5 से 10 नवंबर को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में होने वाले विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। यह चैंपियनशिप वर्ल्ड किकबॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित की जा रही है।

लोकेश वर्तमान में नौणी विवि के औदयानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी (हमीरपुर) में बीएससी वानिकी के चौथे वर्ष का छात्र है। लोकेश ने पटना में आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में वरिष्ठ श्रेणी (90-100 किलोग्राम) में कांस्य पदक और वर्ष 2012-13 में गाजियाबाद में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 65-75 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा विभिन्न वजन श्रेणियों में राज्य और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भी कई पदक लोकेश ने अपने नाम किए हैं।

सोलन शहर के लोकेश ने 2013 में इटली में भारत का प्रतिनिधित्व किया था,जहां वह इस खेल में ब्लैक बेल्ट भी बन गया। वर्ष 2017 में, उन्हें सूडान और ब्राजील में विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चुना गया था, लेकिन अपनी परीक्षाओं के कारण वह इसमें भाग नहीं ले सका था। लोकेश ने केवल एक खिलाड़ी के रूप में उत्कृष्टता हासिल नहीं की है बल्कि पिछले साल विश्व किकबॉक्सिंग फेडरेशन की आधिकारिक परीक्षा उतीर्ण कर इस खेल का अंतरराष्ट्रीय रेफरी भी बन गया है। इसके अलावा वह एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय रेफरी भी है।

निरंतर समर्थन के लिए लोकेश अपने माता पिता के अलावा कोच, कॉलेज के शिक्षकों और दोस्तों को अपनी सफलता का श्रेय देता है। नौणी विश्वविद्यालय ने भी लोकेश की उपलब्धियों को पहचाना है और विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर उत्कृष्ट छात्र और खेल पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एचसी शर्मा ने लोकेश को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होनें कहा कि विश्वविद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकेश की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के अन्य छात्र भी प्रेरित होंगें। नेरी महाविद्यालय के डीन डॉ पीसी शर्मा और संकाय ने भी लोकेश को बधाई दी।

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *