कुल्लू : वर्तमान में कांग्रेस को संगठित होने की जरूरत : वीरभद्र सिंह

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बीते रविवार को एक दिवसीय कुल्लू की यात्रा पर पहुंचे। वीरभद्र सिंह ने कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन जाने, किसे मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ाना है। यह संगठन का काम है कि किस जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस को संगठित होने की जरूरत है, तभी कामयाबी मिलेगी। यदि कांग्रेस संगठित नहीं हुई तो उसका सीधा लाभ भाजपा को मिल सकता है। पंचायत उपचुनाव से ही पता चलता है कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि जयराम सरकार ने अभी तक विकास का कोई काम नहीं किया है। पूर्व कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। जयराम ठाकुर को यदि कामयाब मुख्यमंत्री बनना है तो अफसरशाही से बचना होगा। अधिकारियों पर नकेल कसनी होगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *