बिलासपुर: शहीद सिपाही विजय कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव माकड़ी, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजंलि

बिलासपुर: जिला बिलासपुर के श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के शहीद हुए वीर सपूत विजय कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को गांव माकड़ी पहुंचा। जैसे शहीद के पार्थिव शरीर को गांव में लाया गया तो गांव का माहौल पूरी तरह से शोकाकुल हो उठा। युवा विजय कुमार अभी 23 जुलाई को छुट्टी काट कर घर से गए थे।

वहीं राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शहीद सिपाही विजय कुमार को श्रद्धाजंलि दी, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में आतकंवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। 30 वर्षीय विजय कुमार बिलासपुर जिला के नैंना देवी के गांव उटापुर, ग्राम पंचायत माकड़ी के रहने वाले थे तथा सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। पूरे बिलासपुर में व हिमाचल प्रदेश शोक की लहर है लेकिन गर्व से लोगों का सीना पर चौड़ा है कि हिमाचल के एक वीर सपूत ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वीर जवान ने देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णिय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा कि प्रदेश के बहादुर सिपाही राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमेशा ही लड़ते रहे हैं जिस पर प्रदेश को गौरव है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश विजय कुमार द्वारा दिए बलिदान को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *