हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र : सदन से विपक्ष का वॉकआउट

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 23 से 31 अगस्त तक, अधिसूचना जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 23 अगस्त से शुरू होगा जो 31 अगस्त तक चलेगा। गवर्नर हाउस से सत्र की अधिसूचना आज जारी हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार 7 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान प्रदेश सरकार कुछ अहम विधेयक भी सदन में पेश कर सकती है। इसके लिए सरकार के कुछ विभागों में तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।

सात दिन की बैठकों के दौरान एक प्राइवेट मेंबर-डे भी होगा, जो 30 अगस्त को होना है। विधानसभा नियमों के मुताबिक शनिवार और रविवार को बैठकें नहीं होती हैं। मानसून सत्र के शेडयूल के मुताबिक वीरवार 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से सत्र शुरू होगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *