यूजी परीक्षाओं को लेकर बढ़ा संशय.. देखिये क्या बोले शिक्षा मंत्री

‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ के शो का प्रदेश सरकार नहीं उठाएगी कोई खर्च : गोविंद ठाकुर

  • देश-विदेश के कई नामी रेसलर मंडी और सोलन में करेंगे लोगों का मनोरंजन
  • ग्रेट खली होंगे प्लास्टिक मुक्त हिमाचल अभियान के ब्रांड एंबेसडर

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 4 और 7 जुलाई को ही ‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ के शो को लेकर मंत्री गोविंद ठाकुर ने स्पष्ट किया ग्रेट खली की चार जुलाई को मंडी और सात जुलाई को सोलन में होने वाली रेसलिंग प्रतियोगिता का प्रदेश सरकार कोई खर्च नहीं उठाएगी। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया है कि खली की कंपनी ही आयोजन का पूरा खर्च उठाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार का नैतिक समर्थन रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार इस आयोजन के लिए कोई वित्तीय मदद नहीं करेगी। खेल मंत्री ने बताया कि देश-विदेश के कई नामी रेसलर मंडी और सोलन में लोगों का मनोरंजन करेंगे।

मंत्री ने बताया कि ग्रेट खली द्वारा करवाई जा रही रेसलिंग प्रतियोगिता का खर्च विभिन्न आयोजक उठा रहे हैं। प्रतियोगिता पर आने वाले खर्च के बाद जो पैसा बचेगा, उसे खली की कंपनी प्रदेश स्पोर्ट्स काउंसिल और मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी। उन्होंने बताया कि ग्रेट खली को प्लास्टिक मुक्त हिमाचल अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला लिया गया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *