राष्ट्रीय अध्यक्ष रेड्डी ने की इंटक के नए अध्यक्ष की नियुक्ति खारिज

वीरभद्र के खास माने जाने वाले हरदीप बाबा को इंटक अध्यक्ष पद से हटाया, बबलू पंडित नए प्रदेशाध्यक्ष

शिमला: वीरभद्र सिंह के खास माने जाने वाले हरदीप बाबा को इंटक अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनकी जगह मनोहर लाल (बबलू पंडित) को इंटक का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से हरी झंडी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनकी नियुक्ति की है।

2017 विधानसभा चुनाव में इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बाबा को पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने पर कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। उनकी जगह अब बबलू पंडित को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि वह सभी जिलाध्यक्षों की तुरंत बैठक बुलाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करें। पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाए।

उधर इस नियुक्ति को हरदीप बाबा ने फर्जी बताया है। बाबा ने कहा कि इंटक का अध्यक्ष बनने के लिए  इंटक से सम्बद्ध किसी न किसी यूनियन का पदाधिकारी होना जरूरी है। बबलू पंडित अभी किसी यूनियन के सदस्य तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि  इंटक के संविधान के अनुसार अध्यक्ष का चुनाव होता है। अध्यक्ष या अन्य पदाधिकारी का मनोनयन नहीं होता।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *