कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं, सबको मिल-जुलकर चलने की जरूरत : रजनी पाटिल

शिमला: कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला में राज्य प्रभारी रजनी पाटिल ने आज पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं है। मंत्री या मुख्यमंत्री सभी इसी से बनते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को चारों सीटों पर जिताना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी से निष्कासित नेताओं की वापसी पर विचार किया जाएगा।

पाटिल ने राजीव भवन शिमला में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कोई भी पार्टी हो, उसमें गुट होते हैं। इन गुटों को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जिससे पार्टी को नुकसान हो। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी नहीं होनी चाहिए। यह वह वक्त है, जब सबको मिल-जुलकर चलने की जरूरत है।

रजनी पाटिल ने कहा – 29 जून से चंबा से शुरुआत कर इस बात को जानूंगी कि हर बूथ पर कांग्रेस के कितने सदस्य हैं। दो से ढाई महीने तक पहला चरण पूरा करूंगी। हम पार्टी के तमाम नेताओं से मिलेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *