प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल वीरभद्र सिंह से मुलाकात करने पहुंची होलीलॉज

शिमला : कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात करने होलीलॉज पहुंची। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों के बीच कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। पाटिल ने मीडिया को ये बात बताने से इनकार कर दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे क्या कहा। प्रभारी ने ये जरूर माना कि हिमाचल कांग्रेस में मतभेद हैं, जिन्हें दूर किया जाएगा। पाटिल ने वीरभद्र को आश्वस्त किया कि वह उनका संदेश हाईकमान तक पहुंचा देंगी। संगठन में फेरबदल के मसले पर पाटिल ने कहा कि ये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अधिकार है, जिस पर टिप्पणी नहीं जा सकती।

मिशन 2019 के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाने की रणनीति का खुलासा करते हुए पाटिल ने कहा कि 29 जून से वह हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। वहां पर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मुलाकात के अलावा बूथ लेवल तक काम करेंगी। यही नहीं हर विधानसभा क्षेत्र में रैलियां भी की जाएंगी। रजनी पाटिल ने कहा कि इन रैलियों में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *