नाहन : अस्पताल से फरार हुआ मर्डर का आरोपी

  •  पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

नाहन: केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में मर्डर केस में उम्र कैद की सजा काट रहा एक कैदी नाहन अस्पताल से फरार हो गया है। जिससे पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि फरार कैदी मर्डर केस में नाहन जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था। जानकारी के अनुसार कैदी 22 मई से पुलिस की कस्टडी में अस्पताल में भर्ती था। कैदी की पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नाहन के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में यह कैदी उपचाराधीन था। जो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, कैदी वाराणसी का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल, नाहन मेडिकल कॉलेज पुलिस टीम पहुंची हुई है और घटना की जांच कर रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *