शिमला में कांग्रेस की आम सभा : कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

शिमला में कांग्रेस की आम सभा

शिमला में कांग्रेस की आम सभा

शिमला: दो दिवसीय शिमला प्रवास पर आईं प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पहले दिन राज्य कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और संगठनों के साथ लंबी बैठक की, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी हुई। प्रभारी बनने के बाद रजनी पाटिल पहली बार शिमला पहुंची हैं।

उन्होंने राज्य के तमाम कांग्रेस नेताओं को एकजुट होने को कहा। पाटिल ने एलान किया कि लोकसभा चुनाव से पहले वह ब्लॉक स्तर तक जाएंगी और कांग्रेस नेताओं में मनमुटाव खत्म करने के पूरे प्रयास करेंगी। उन्होंने सोमवार को राजीव भवन शिमला पहुंचने पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए काम करने का समय है। चुनौतियां बहुत हैं, मगर सबको एक मंच देने की कोशिश करेंगी। रजनी बोलीं कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को ठीकठाक करने के लिए वह तमाम कांग्रेसजनों का सहयोग लेना चाहेंगी।

आम सभा में प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों और अन्य तमाम नेताओं को बुलाया गया था, मगर इनमें कई नेता नहीं पहुंचे। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह पार्टी की राजीव भवन शिमला में रखी आम सभा में नहीं गए। हालांकि, पूर्व सीएम वीरभद्र से मिलने रजनी पाटिल शाम के वक्त खुद उनके निजी निवास स्थान हॉली लॉज शिमला पहुंचीं। आम सभा में मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी और जीएस बाली भी नहीं पहुंचे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *