कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल पहुंची शिमला

  • सोमवार को करेंगी कांग्रेस की आम सभा को संबोधित

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई प्रभारी रजनी पाटिल रविवार को शिमला पहुंच गईं। हिमाचल पहुंचने के बाद पहले उनका प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कंडाघाट में स्वागत किया। पाटिल प्रदेश कांग्रेस की नई प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार हिमाचल आई हैं। रविवार को शिमला में सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। रजनी पाटिल की पूर्व प्रभारी सुशील कुमार शिंदे को कार्यभारमुक्त करने के बाद हिमाचल में बतौर प्रभारी नियुक्ति की गई है। वह सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पहली आम सभा को संबोधित करेंगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *