शिमला: रैलियों, जुलूस, नारेबाजी एवं हथियारों पर प्रतिबंध, आदेश 2 महीने तक लागू

शिमला: शहर में लोगों को की जा रही शुद्ध पेयजल आपूर्ति : उपायुक्त अमित कश्यप

शिमला: शहर में लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त जल का शु़द्धीकरण करने के पश्चात् ही उसे सप्लाई किया जा रहा है। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने आज यहां जल जनित रोगों को रोकने बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

अमित कश्यप ने कहा कि प्रशासन द्वारा लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने जलजनित रोगों के बारे में जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न गतिविधियां करने के निर्देश दिए तथा विभिन्न विभागों को इस दिशा में समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्लोरीन टेबलेट उपलब्ध करवा कर लोगों को प्रदान किए जाए तथा स्कूलों में प्रार्थना सभा में बच्चों को जनजनित रोगों से बचने के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज मित्तल ने कहा कि वर्तमान मौसम के मददेनजर जलजनित रोगों से बचने के लिए पानी को कम से कम 15 मिनट तक उबाल कर ही पीना चाहिए।

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *