ठियोग बस दुर्घटना : 8 की मौत 20 घायल, दुर्घटना की होगी न्यायिक जांच

  • ठियोग : राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा सड़क दुर्घटना में आठ व्यक्तियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त
  • परिवहन मंत्री ने आईजीएमसी पहुंच कर जाना घायलों का कुशल क्षेम

शिमला: ठियोग के नजदीक छैला में शुक्रवार सुबह हुई बस दुर्घटना पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश मुख्यालय पर पहुंची सूचना के मुताबिक बस में 8 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 20 व्यक्ति घायल हुए हैं। राज्यपाल द्वारा मृत आत्मा तथा उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना तथा मृत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की है।  मुख्यमंत्री द्वारा शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करते हुए घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने परमपिता परमाता से मृत आत्माओं के परिवारों को इस अपूर्णिय क्षति में साहस प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों तथा घायलों को हर सम्भव सहायता एवं उपचार प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

वहीं परिवहन मंत्री गोबिन्द सिंह ठाकुर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

परिवहन मंत्री ने इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय पहुंच कर घायलों का कुशल क्षेम पूछा तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावितों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने तथा घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों के ईलाज पर होने वाला पूरा खर्च परिवहन विभाग निर्वहन करेगा।  परिवहन मंत्री ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *