ठियोग-छैला मार्ग पर बस पहाड़ी से गिरी, करीब 7की मौत 21 घायल

शिमला:  शिमला के ठियोग-छैला मार्ग पर शुक्रवार सुबह हिमाचल परिवहन निगम की बस पहाड़ी से गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 7 लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 8 बजे के करीब हुआ। जब बस शिमला से टिककर जा रही थी। बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची चुकी और राहत व बचाव कार्य जारी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शवों को निकालने में जुट गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।  HRTC की बस (HP03 B- 6205) टिक्कर जा रही थी कि ठियोग-छैला मार्ग पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतकों को फोरी राहत के तौर पर 10,000 व घायलों का IGMC में निःशुल्क इलाज करवाया जा रहा है।

परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि मैं मृतकों के प्रति शोक संत्पत व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। सरकार इस दुःख की घड़ी में घायल और मृतक परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करती है और दुःख की घड़ी में साथ है। उन्होंने कहा कि मृतकों को फोरी राहत के तौर पर 10,000 व घायलों का IGMC में निःशुल्क इलाज करवाया जा रहा है।

Shimla Tikker HRTC Bus  No HP03B-6205 rolled down near chhaila 7 casualties and 21 person Injured.19  injured person  refer  to IGMC. And 2 injured person  is in Theog  Hospital.

List of Deceased person is as under: –

  • 1.Mahinder Chouhan S/O  Mehar Chand Thana Tikkar
  • 2.Rajeev Dvr. HRTC
  • 3.Sunil Sharma S/O Laiq  Ram vill Khasmol Kyar teh Theog
  • 4.Tula Ram S/O Hari Ram Vill Daroti P/O Tikkar.
  • 5.Rohani  W/O Anuj vill Pdara Kothkhai
  • 6.Motu W/O Hira Singh Vill P/O Jais Teh Theog
  • 7.Satya W/O Sohan Lal Vill Rohni P/O Tharola k/Khai.

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *