कसौली गोली कांड : SP सहित 5 अधिकारी सस्पेंड, 9 पर चार्जशीट

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने कसौली गोली कांड में रिपोर्ट आने के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। आज हिमाचल कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें राज्य की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। जिसके तुरंत बाद सरकार ने ये एक्शन लेते हुए कसौली गोली कांड में दोषी पाए गए 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन अधिकारियों में SP मोहित चावला, डीएसपी, नायब तहसीलदार, एसएचओ और एएसआई पर ये गाज गिरी है। इसके अलावा 9 अफसरों को चार्जशीट किया गया है। जिन ऑफिसरों पर गाज गिरी है वे कसौली गोलीकांड से संबद्ध हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *