मुकेश अग्निहोत्री विकास का चश्मा पहन कर देखे तो प्रदेश में दिखेगा चौतरफा विकास : सत्ती

सत्ती ने की केंद्र सरकार के कार्यों की सरहाना, तो वहीं विपक्ष पर साधा निशाना

शिमला : मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश भर में जश्न मनाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से 26 मई को जश्न की शुरूआत करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने  यह जानकारी आज शिमला में एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने जहां केंद्र सरकार के कार्यों की सरहाना की वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि मोदी सरकार दोबारा से सत्ता में आएं। इसलिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश को लूटा है। अब सत्ता से बाहर होने के बाद तड़प रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस शासन काल में महंगाई आसमान छूती रही है। सती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मोदी ने विशेष राज्य का दर्जा दिया। जिससे हिमाचल के विकास को गति मिली है। केंद्र ने देश का 8वां एम्स हिमाचल को दिया। ट्रिपल आईटी, आईआईटी, चार मेडिकल कॉलेज, पीजीआई का सैटेलाइट हिमाचल को दिया। हिमाचल को 63 एनएच दिए। शिमला एवम धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल किया। इस तरह के अनेकों संस्थान हिमाचल को केंद्र की देन है।

वहीं जानकारी देते हुए सत्ती ने बताया कि मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बीजेपी प्रदेश भर में जश्न मनाएगी। 26 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से जश्न को शुरू करेंगे। उसके बाद से भाजपा प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी और जन-जन तक मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा प्रबुद्ध लोगों तक भी सरकार की नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। 27 मई से 11 जून तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भी हिमाचल आएंगे। हिमाचल की चारों सीटों को मोदी की झोली में डालें, इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्य करेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *