रवि मेहता बने कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं व आम जनता में खुशी की लहर

सोलन : रवि मेहता को कैलाश फेडरेशन का चेयरमैन चुना गया। भाजपा के युवा नेता रवि मेहता प्रदेश सरकार द्वारा कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन पद का दायित्व सौंपे जाने पर कंडाघाट पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। युवा नेतृत्व को सरकार द्वारा दायित्व दिए जाने पर कार्यकर्ताओं और आम जनता में खुशी की लहर है। जिसका अंदाजा स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ को देखते ही लगाया जा सकता है। अपने चहेते नेता के लिए देर रात भी नजरें बिछाए इंतजार कर सर आंखों पर बिठाया। बता दें कि रवि भी कॉलेज समय से विद्यार्थी परिषद से जुड़े और इसके बाद संघ के सम्पर्क में आए। वह करीब 16 वर्षों तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक रहे और युवाओं को उन्होंने ए.बी.वी.पी. व भाजपा में जोड़ने का कार्य किया। वहीं मेहता ने कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन ने इस पद की नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार सहित प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सहित अध्यक्ष सतपाल सत्ती का आभार जताया। उन्होंने कंडाघाट की जनता के आपार जनसमर्थन और स्वागत के लिए भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन के इतिहास को आगामी दिनों में इसकी गरिमा तक पहुंचने का प्रयास होगा। साथ ही ग्रामीण विकास को तरजीह देने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *