राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर जताया शोक

  • सीएम ने दिए प्रशासन को निर्देश : मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता व घायलों को उचित उपचार सुविधा की जाए प्रदान

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के राजगढ़ के पास नेईनेटी में एक बस दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 11 यात्री घायल हुए हैं। उन्होंने शिमला जिले के ठियोग-छैला मार्ग पर एक कार दुर्घटना में 6 लोगां की मृत्यु होने पर भी शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने मृतकों के परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिजनों को इस दुःखद् घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए और घायलों को उचित उपचार सुविधा प्रदान की जाए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *