मण्डी : कार खड्ड में गिरी, पांच की मौत

छैला : खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौके पर मौत

शिमला: प्रदेश में हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं जहाँ आज सुबह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक निजी बस गहरी खाई में गिरी जिसमें 8 की मौत, कई घायल होने का समाचार था। तो वहीं अब  शिमला से करीब 42 किमी दूरी पर खोलगली के पास एक और दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि शिमला से करीब 42 किमी दूरी पर एक जेन एस्टिलो कार करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जेन एस्टिलो कार HP 63B 0227 में सवार 6 लोग जड़ोग-साहली से क्यार की तरफ जा रहे थे। खोलगली के पास कार हादसे का शिकार हो गई और करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। अभी हादसे का कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को अभी तक सिर्फ एक मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से हो पाई है।  इसका नाम जयकिशन उम्र 22 साल है। इस आधार कार्ड की मदद से ही पुलिस बाकी लोगों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। डीएसपी ठियोग राम लाल बंसल ने बताया कि शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *