कांगड़ा: सिलिंडर फटने से झुलसे दो और घायलों ने तोड़ा दम, संख्या चार पहुंची

कांगड़ा: बीते बुधवार को नगरोटा सूरियां के स्थानीय बस अड्डे पर मिठाई की दुकान में सिलिंडर फटने की दर्दनाक घटना घटित हुई थी, जिससे इस हादसे में 27 लोग बुरी तरह झुलस गए थे। इनमें से 25 लोगों को टांडा रेफर कर दिया गया था। छह लोग गंभीर रूप से घायल थे। इनमें से दो लोगों कैंथो राम (70) पुत्र जगतराम गांव नगरोटा सूरियां तथा फौजा राम (54) पुत्र राम सिंह गांव खब्बल की पहले मौत हो गई। जबकि शुक्रवार को दो और घायलों की मौत हो गई। नगरोटा सूरियां के स्थानीय बस अड्डे पर मिठाई की दुकान में सिलिंडर फटने से बुरी तरह झुलसे दो और लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या चार हो गई हैं। दो लोगों ने बीते दिन टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में दम तोड़ा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *