सीएम ने पीजीआई जाकर जाना कसौली गोलीकांड में घायल गुलाब सिंह का कुशल क्षेम

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज पीजीआई चण्डीगढ़ जाकर कसौली गोलीकांड में घायल लोक निर्माण विभाग के बेलदार गुलाब सिंह का कुशल क्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गुलाब सिंह उच्चतम न्यायालय द्वारा कसौली में अवैध निर्माण गिराने के आदेशों की अनुपालना के लिए गई टीम में शामिल था और हमलावर की गोली से घायल हो गया था।मुख्यमंत्री ने गुलाब सिंह की कर्तव्य परायणता की सराहना की और कहा कि उसके उपचार का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की टीम से गुलाब सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *