ऊना : खाई में गिरी कार, 6 की मौत 10 घायल

ऊना : प्रदेश में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार ऊना के उपमंडल अंब उपमंडल के नैहरियाँ में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिरी। जिसमें कुल 16 लोग सवार थे। इसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 10 गंभीर घायल हैं।

इस दर्दनाक सड़क हादसे में जहां 4 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौत हो गई वहीं 4 महिलाओं, 4 पुरुषों सहित एक 6 साल की बच्ची व एक 3 माह का बच्चा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले हैं। गाड़ी चालक सहित 16 लोगों का एक दल पंजाब के जिला गुरदासपुर की तहसील बटाला के उद्धोवाल से रविवार को ऊना के डेरा बाबा बड़भाग सिंह में माथा टेकने आया था। दर्शनों के बाद वह अपने घर को लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला। वहीं घायलों को एंबुलेंस से अंब अस्पताल लाया गया। तो वहीं घायलों को सिविल अस्पताल अंब और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी ऊना ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *