मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव रहे महेश पठानिया अब सूचना व जन सम्पर्क निदेशालय में संभालेंगे संयुक्त निदेशक का कार्यभार

  • उनके स्थान पर अब डॉ. राजेश शर्मा होंगे मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव
  • महेश पठानिया ने स्वास्थ्य कारणों के चलते छोड़ा मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव का पद

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रेस सचिव महेश पठानिया अब अपनी सेवाएं सूचना व जन सम्पर्क निदेशालय में बतौर संयुक्त निदेशक देंगे। मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव महेश पठानिया ने स्वास्थ्य कारणों के चलते स्वेच्छा से अपने पद को छोड़ दिया है। उन्होंने कुछ दिन बड़े अधिकारियों को इस बावत अवगत करवाया था कि वे स्वास्थ्य कारणों के चलते मुख्यमंत्री के साथ ज्यादा टूरिंग नहीं कर पाएंगे व बेहतर तरीक़े से अपने कार्य का निर्वहन नहीं कर पाएंगे।

महेश पठानिया अब अपनी सेवाएं सूचना व जन सम्पर्क निदेशालय में बतौर संयुक्त निदेशक देंगे। उनकी जगह डॉ. राजेश शर्मा मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव होंगे। पठानिया के चिकित्सा अवकाश के चलते डॉ. राजेश शर्मा प्रेस सचिव का कार्यभार संभाले हुए थे। डॉ. राजेश शर्मा सूचना व जन सम्पर्क निदेशालय में संपादक के पद पर कार्यरत थे। पूर्व कांग्रेस सरकार में भी महेश पठानिया मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव थे और वर्तमान सरकार में उन्होंने लगभग पांच महीने तक बखूबी अपनी सेवाएं दीं। पठानिया इससे पहले राज्यपाल सूरजभान व विष्णु सदाशिव कोकजे के प्रेस सचिव रह चुके हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *