50 करोड़ रूपये से विकसित होंगे अनछुए पर्यटन स्थल : मुख्यमंत्री

  • क्षेत्रवाद व टोपी की राजनीति के दिन अब खत्म : सीएम

शिमला: राज्य सरकार प्रदेश के अनछुएं क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेगी, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट चिन्हित किया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के छत्तरी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। मुख्यमंत्री ने 3.21 करोड़ रुपये की लागत से पेंडापाणी गट्टू सड़क तथा 4.70 करोड़ रुपये की लागत से बड़योगी से लस्सी सड़क के स्तरोन्नयन का भूमि पूजन किया।

उन्होंने कहा कि 7.20 करोड़ रुपये खर्च कर गारागुशैणी से बागराछत्तरी सड़क पर मैटलिंग का कार्य किया जाएगा। टिप्परी-भजौणी सड़क की मैटलिंग तथा टारिंग पर 3.17 करोड़, जबकि भजोरी से चवोग सड़क के निर्माण पर 5.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।  मुख्यमंत्री का छत्तरी हैलीपैड तथा मुख्य बाजार छत्तरी में आने पर भव्य स्वागत किया गया। हैलीपैड से मगरू महादेव मन्दिर परिसर छत्तरी सड़क के दोनो तरफ हजारों की संख्या में लोग खड़े थे तथा उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के उपरान्त क्षेत्र के अपने पहले दौरे के दौरान अपने चेहते नेता पर फूलों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रवाद तथा टोपी की राजनीति के दिन अब समाप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक भाग तथा क्षेत्र का सन्तुलित एवं चहुमंखी विकास सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहली मंत्रिमण्डल बैठक में सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्राप्त करने के लिए बिना किसी आय सीमा के वरिष्ठ नागरिकों की योग्यता आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया। इस निर्णय से लगभग 1.30 लाख वृद्धजनों को लाभ मिला तथा राज्य कोष पर 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए छत्तरी में उप-तहसील खोली है। कुछ राजनैतिक विरोधियों द्वारा क्षेत्र का विकास न देख पाने की स्थिति में जंजैहली मामले को अनावश्यक उठाया गया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *