हिमाचल के पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे बनें विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का अगला अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। कोकजे का सीधा मुकाबला वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राघव रेड्डी के साथ था। गुरुग्राम में आज इस पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें हिमाचल के पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्टीय अध्यक्ष के लिए चुन गए। जिसके लिए 5 दशकों में पहली बार मतदान हुआ है।जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के कुल 192 प्रतिनिधि  है। जिनमें से कोकेज को 131 वोट मिले है। राघव रेड्डी को 60 वोट मिले है।

जस्टिस वीएस कोकजे का जन्म छह सितंबर, 1939 को एमपी के धार जिला में दाही तहसील कुकसी गांव में हुआ था। इंदौर से एलएलबी की डिग्री लेने के बाद 1964 को उन्होंने वकालत शुरू की थी। जस्टिस वीएस कोकजे वर्ष 2003 में 2008 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे थे। उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया था। इससे पहले वे न्यायिक सेवा में थे। वे जुलाई 1990 से अप्रैल 1994 तक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज और अप्रैल, 1994 से सितंबर, 2001 तक राजस्थान हाई कोर्ट के जज रह चुके हैं।  जस्टिस वीएस कोकजे भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *